AMIT LEKH

Post: नरकटियागंज से भाजपा ने बदला चेहरा संजय पाण्डेय ने किया नामांकन

नरकटियागंज से भाजपा ने बदला चेहरा संजय पाण्डेय ने किया नामांकन

बेतिया से हमारे ब्यूरो की रिपोर्ट :

गौरतलब है की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में  नरकटियागंज विधानसभा में रोचक मुकाबला होना तय है यह भी नकारा नहीं जा सकता की इण्डिया महागठबंधन से अबकी बार पश्चिम चंपारण के इस सीट पर बहुकोणीय संघर्ष संभावी है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण 

अमिट तिवारी

–  अमिट लेख

नरकटियागंज, (ए.एल.न्यूज़)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए गठबंधन ने नरकटियागंज विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में संजय कुमार पाण्डेय को चुनावी महासंग्राम में उतारा है। बताते चले बीते दिवस भाजपा प्रत्याशी ने  अपने हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कराया।

फोटो : अमिट तिवारी

गौरतलब है की बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में  नरकटियागंज विधानसभा में रोचक मुकाबला होना तय है यह भी नकारा नहीं जा सकता की इण्डिया महागठबंधन से अबकी बार पश्चिम चंपारण के इस सीट पर बहुकोणीय संघर्ष संभावी है। परन्तु भाजपा द्वारा इस बार नए चेहरे के रूप में इसबार श्री पाण्डेय को अपना उम्मीदवार बनाने से पूर्व विधायक से खिन्न तबके में भी संतोषजनक भाव देखने को मिल रहा है।  भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी संजय कुमार पाण्डेय पर भरोसा जताते हुए नरकटियागंज विधानसभा (03) से भाजपा प्रत्याशी संजय कुमार पाण्डेय की जीत सुनिश्चित होने का दावा किया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय जनता के हित में श्री पाण्डेय ने कहा है कि ‘मेरी जीत जनता की जीत होगी’। साथ हिन् उन्होंने यह भी कहा कि इस विधानसभा में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े जितने भी भ्रष्टाचार हैं उन सब को सुधारने का जनता के साथ मिलकर प्रयास किया जाएगा। हालाँकि यह भी सोंचनीय है कि नरकटियागंज सीट पर कई निर्दलीय प्रत्याशी और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच बहुकोणीय मुकाबला सीधा होना है जिसमें इण्डिया गठबंधन को कम आंकना कदापि सच नहीं है। क्षेत्र में पूर्व पार्टी नेतृत्व से क्षुब्ध जनता को विश्वास दिलाते हुए भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि इस बार जनता इतिहास रचने का काम करें और मजबूती के साथ भाजपा एनडीए गठबंधन को अपना बहुमूल्य समर्थन दें ताकि नरकटियागंज हीं नहीं बल्कि पुरे बिहार में विकास की गंगा बहाई जा सके।

Leave a Reply

Recent Post