AMIT LEKH

Post: रसूलपुर में एनडीए के प्रधान चुनाव प्रचार कार्यालय का हुआ उद्घाटन

रसूलपुर में एनडीए के प्रधान चुनाव प्रचार कार्यालय का हुआ उद्घाटन

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

एनडीए प्रत्याशी धूमल सिंह के समर्थन में जुटे सभी घटक दलों के कार्यकर्ता

न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण 

संवाददाता

–  अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के एनडीए के जदयू प्रत्याशी व पूर्व विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह के चुनाव प्रचार के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन रसूलपुर बाजार स्थित उनके आवास पर मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया गया।

फोटो : संवाददाता

उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा तिवारी व भाजपा पश्चिमी जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्र नाथ सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

जनता को देंगे सम्मानपूर्वक सेवा व विकास की गारंटी : धूमल सिंह

उद्घाटन के अवसर पर एनडीए प्रत्याशी धूमल सिंह ने कहा कि एकमा की जनता ने हमेशा उन्हें स्नेह दिया है। उन्होंने अपील की कि इस बार भी उन्हें सेवा का अवसर दें। ताकि क्षेत्र के हर नागरिक तक “सम्मान के साथ सहज और सुलभ सेवाएं” पहुंचाई जा सकें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास व युवाओं के लिए रोजगार सृजन उनकी प्राथमिकता होगी।

छाया : अमिट लेख

उद्घाटन समारोह के बाद आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदामा तिवारी ने कहा कि एकमा की जनता एनडीए प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने बताया कि ईवीएम में जदयू प्रत्याशी का नाम सबसे पहले नंबर पर है, जिससे मतदाताओं को मतदान के समय नाम व चिन्ह खोजने में कोई परेशानी नहीं होगी।

एनडीए कार्यकर्ताओं ने तेज किया जनसंपर्क अभियान : चैतेंद्रनाथ सिंह

भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए के सभी घटक दलों में पूर्ण एकजुटता है। किसी प्रकार का भ्रम या असमंजस नहीं है। सभी दलों के नेता व कार्यकर्ता क्षेत्र के हर गांव और टोले में जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं।
प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व राज्य की नीतीश सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखकर कार्यकर्ता समर्थन जुटा रहे हैं। एनडीए के पांचों घटक दल मिलकर धूमल सिंह की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं। इस मौके पर भाजपा के विधान सभा संयोजक बलवंत सिंह, जदयू युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रौशन भवानी, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश, लोजपा (रा) के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, पूर्व शिक्षक अनिल कुमार सिंह, जेपी सेनानी डॉ. रामजी तिवारी, मुखिया मनीष कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, रसूलपुर मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश प्रसाद, अंशु महराज, अर्जुन सिंह, विपिन कुमार सिंह, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, भाजपा नेता जितेंद्र सिंह, चितरंजन सिंह, मुरली सोनी, रोहित कुमार, शंकर सिंह, नागेंद्र महतो, डब्ल्यू महतो, पूर्व मुखिया जयप्रकाश महतो, वीरेंद्र प्रसाद, मुर्तुजा साईं, उमेश साह, परमेश्वर प्रसाद, सुदई भगत, पतिराम महतो, जितेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post