AMIT LEKH

Post: लौरिया : प्रेक्षक ने योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

लौरिया : प्रेक्षक ने योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

सामान्य प्रेक्षक, कैलाश वानखेड़े द्वारा आज योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न क्रिटिकल बूथों क्रमशः बूथ संख्या 260, 261, 258, 257, 173, 174 एवं 276 सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया गया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। लौरिया विधानसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक, कैलाश वानखेड़े द्वारा आज योगापट्टी प्रखंड के विभिन्न क्रिटिकल बूथों क्रमशः बूथ संख्या 260, 261, 258, 257, 173, 174 एवं 276 सहित अन्य बूथों का निरीक्षण किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान से संबंधित सभी तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर वानखेड़े ने संबंधित बीएलओ एवं स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा मतदान कार्य में पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक

छाया : अमिट लेख

दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान योगापट्टी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post