AMIT LEKH

Post: विधायक से शिष्टाचार मुलाक़ात अंग वस्त्र से किया सम्मानित

विधायक से शिष्टाचार मुलाक़ात अंग वस्त्र से किया सम्मानित

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

एकमा विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह को पर्यटन-उद्योग समिति का सभापति बनाए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता पप्पू भैया ने की शिष्टाचार मुलाकात, अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित व दी बधाई

मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह को बधाई देने वालों का तांता, एकमा समेत पूरे जिले में खुशी की लहर

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित जदयू विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह को बिहार विधान सभा के पर्यटन-उद्योग समिति का सभापति बनाए जाने पर एकमा व रसूलपुर क्षेत्र समेत पूरे जिले में उत्साह व हर्ष का माहौल है। क्षेत्र में जश्न का दौर जारी है और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, व्यवसायी व गणमान्य लोग लगातार विधायक धूमल सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देने पहुंच रहे हैं। वहीं बिहार सरकार के विधायक व मंत्री भी उन्हें फोन व व्यक्तिगत रूप से शुभेच्छाएं प्रेषित कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के उमधा गांव निवासी व जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया ने एकमा विधानसभा क्षेत्र में मांझी प्रखंड के भजौना गांव स्थित विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह के आवास पर पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट कर धूमल सिंह को सम्मानित किया। साथ ही पप्पू भैया ने पर्यटन व उद्योग समिति का अध्यक्ष चुने जाने पर धूमल सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए इसे एकमा विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
बताया गया कि बीते दिनों विधायक मनोरंजन कुमार सिंह उर्फ धूमल सिंह को बिहार विधान सभा के पर्यटन-उद्योग समिति का सभापति बनाए जाने पर बधाई देने पहुंचने वालों में वरिष्ठ भाजपा नेता सुदामा तिवारी, मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया, एकमा प्रमुख प्रतिनिधि बच्चा सिंह, युवा नेता संदीप कुमार सिंह मन्नु, जेपी सेनानी डॉ रामजी तिवारी, आमडाढ़ी के पूर्व मुखिया ओमप्रकाश सिंह, डॉ. अमित तिवारी, मुखिया परमेंद्र कुमार सिंह उर्फ मनीष सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह उर्फ अंतिम सिंह, पूर्व मुखिया वेदप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह, गणेश कुमार, रंजीत यादव, विकास कुमार, मुरली सोनी, विपिन सिंह, रौशन भवानी, जितेन्द्र सिंह, सत्येन्द्र सिंह भवानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चैतेन्द्रनाथ सिंह, भाजपा नेता बंटी ओझा, अविनाश चन्द्र उपाध्याय, विकेश तिवारी, जय राम तिवारी, मनोज कुमार सिंह, सहित सैकड़ों जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यवसायी व गणमान्य लोग शामिल हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों ने इसे एकमा विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताया है। लोगों का कहना है कि पहली बार एकमा विधानसभा क्षेत्र से किसी विधायक को इतनी महत्वपूर्ण समिति की जिम्मेदारी मिली है। संगठन के इस निर्णय से क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। विधायक धूमल सिंह को लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त है।

Leave a Reply

Recent Post