महराजगंज से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
एकत्रित किए हुए सामान की तलाशी ली गई जिसमें कुल 39 बोरियों में पैक चाइनीस लहसुन जिसका प्रत्येक बोरी का वजन 30 किलोग्राम और कुल वजन 1170 किलोग्राम हुआ
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत भारत नेपाल बॉर्डर पर चाइनिज लहसुन की तस्करी की सूचना पर एसएसबी पुलिस एवं कस्टम विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 39 बोरी लहसुन बरामद की है। तस्कर सीमा क्षेत्र में डंप कर रखे थे।एसएसबी समवाय झुलनीपुर ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली कि कुछ तस्कर भारत नेपाल सीमा के कनमिसवा गांव के पास अवैध चाइनिज लहसुन की तस्करी का प्रयास कर रहे हैं सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल सशस्त्र सीमा बल समवाय झूलनीपुर और पुलिस चौकी बहुआर से साझा किया गया। इसके बाद त्वरित कार्रवाई के लिए संयुक्त बल का गठन कर बताए गए स्थान पर दविश दी गई। अंतर्राष्ट्रीय पिलर संख्या 499 से लगभग 200 मीटर भारत के तरफ कनमिसवा गांव के नजदीक पहुंचकर जांच किया गया तो देखने में आया कि खेतों में स्थित पेड़ों और बंबू झाड़ियों में छुपवाकर अलग अलग जगह पर पुआल से ढक कर बोरियों रखा गया 39 बोरी में चाइनिज लहसुन बरामद किया गया। एकत्रित किए हुए सामान की तलाशी ली गई जिसमें कुल 39 बोरियों में पैक चाइनीस लहसुन जिसका प्रत्येक बोरी का वजन 30 किलोग्राम और कुल वजन 1170 किलोग्राम हुआ। संयुक्त दल के द्वारा समय 9:40 बजे बरामद हुए कुल 39 बोरी को मौके पर ही जप्त कर लिया गया। इस मौके पर चौकी प्रभारी बहुआर भूपेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल आनंद यादव, कांस्टेबल प्रखर कुशवाहा, कस्टम निचलौल निरीक्षक सौरभ मिश्रा, हेड कांस्टेबल सुधाकर, एसएसबी निरीक्षक सुभाष चंद्रा, आरक्षी विनोद कुमार कुशवाहा, आरक्षी देवचरण नर्जरी, आरक्षी आनंद प्रकाश शर्मा, आरक्षी बंकर अमोल गोविंदा रहे।








