AMIT LEKH

Post: स्व. मुक्तिनाथ ओजहिया मेमोरियल फुटबॉल का फाइनल मुकाबला संपन्न

स्व. मुक्तिनाथ ओजहिया मेमोरियल फुटबॉल का फाइनल मुकाबला संपन्न

बगहा ग्रामीण से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट : 

आख़री मुकाबले में विनवलिया बोदसर की टीम को बेलहवा मोड़ टीम ने 04-00 (चार-शून्य) से बढ़त बनाकर पराजित किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बगहा, (जगमोहन काजी)। देवरिया-तरुअनवा पंचायत अंतर्गत तरुअनवा क्रीड़ा मैदान में दिनांक 26 जनवरी स्वतंत्रता दिवस से प्रारम्भ स्व. मुक्तिनाथ ओजहिया स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन कल दिवस 31 जनवरी 2026 को दर्शकों की खचाखच भीड़ से पटे खेल मैदान में विजेता और उप-विजेता टीम की उपस्थिति में काफी जोशीले अंदाज में संपन्न हुआ।

फोटो : जगमोहन काजी

टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला क्रमशः बेलहवा मोड़ पंचायत और विनवलिया बोदसर पंचायत के बीच हुआ। आख़री मुकाबले में विनवलिया बोदसर की टीम को बेलहवा मोड़ टीम ने 04-00 (चार-शून्य) से बढ़त बनाकर पराजित किया। इस मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के संचालक सह मुखिया प्रतिनिधि तरुअनवा-देवरिया पंचायत संजय ओजहिया ने टूर्नामेंट के सफलता पूर्वक समापन के लिए अपने सभी पंचायत वासियों सहित टूर्नामेंट में शामिल सभी खिलाड़ी दल को दिल से धन्यवाद ज्ञापित किया।

छाया : अमिट लेख

बताते चलें कि इस मैच का मैन ऑफ़ दी मैच का खिताब विनवलिया-बोदसर टीम के खिलाड़ी कुंदन कुमार को दिया गया जबकि मैन ऑफ़ द सीरीज बेलहवा मोड़ के खिलाड़ी बृष्टि राज कुमार को प्रदान किया गया। साथ हीं टूर्नामेंट के संचालन में एक कुशल कमेंटेटर के रूप में दिलीप कुमार को पारितोषक देकर सम्मानित किया गया।

छाया : अमिट लेख

टूर्नामेंट के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लौकरिया थानाध्यक्ष रमण कुमार सिंह ने खिलाडियों का हौसला आफजायी करते हुये आयोजक दल का ग्रामीण क्षेत्र में युवा विकास के निमित्त इसे एक सराहनीय कदम बताया। मौके पर इस स्मृति टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष श्याम सुन्दर महतो, सचिव वीरेंद्र ओजहिया तथा गुमास्ता रामप्रसाद काजी आदि ने उपस्थित होकर विजेता उप-विजेता दल के खिलाडियों को पुरस्कृत किया।

Comments are closed.

Recent Post