महराजगंज से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
शाम से लेकर सुबह तक कब्रिस्तानों, मजारों, कर्बला इमामबाड़ों एवं मस्जिदों को साफ सफाई कर मुस्लिम भाई इबादत करते हैं, जिससे गांव में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बहुआर प्रभारी उप निरीक्षक दीपक सिंह ने शब-ए-बारात पर्व को ध्यान में रखते हुए मिश्रित आबादी क्षेत्र मिश्रौलिया में भ्रमण कर शब- ए- बारात के दृष्टिगत गांव में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए धर्म गुरुओं से मुलाकात कर जायजा लिया।

शाम से लेकर सुबह तक कब्रिस्तानों, मजारों, कर्बला इमामबाड़ों एवं मस्जिदों को साफ सफाई कर मुस्लिम भाई इबादत करते हैं, जिससे गांव में बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई और त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई। चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने सभी स्थानों को चिह्नित किया। इनमें कब्रिस्तान, कर्बला मस्जिद एवं रौज़ा आदि स्थान प्रमुख हैं, जहां भारी संख्या में लोग एकत्र होते हैं। चौकी प्रभारी दीपक सिंह ने क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वह किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें त्यौहार के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का सहयोग करें ताकि शब ए बारात को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।








