मुजफ्फरपुर से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
बकौल एपी पाठक यह बजट स्पष्ट रूप से गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मुजफ्फरपुर, (राजेश पाण्डेय)। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 देश के सामाजिक-आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला बजट है। यह बजट स्पष्ट रूप से गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के हितों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह एपी पाठक ने बजट 2026 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को सशक्त रूप से आगे बढ़ाता है। एपी पाठक ने संवाददाताओं से बताया कि गरीब और वंचित वर्ग के लिए राहत बजट में आवास, स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी योजनाओं को मजबूती दी गई है, जिससे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी सहायता पहुँचेगी। साथ शिक्षा और युवाओं पर विशेष फोकस सरकारी स्कूलों, स्किल डेवलपमेंट, डिजिटल एजुकेशन और रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण को बढ़ावा देकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास सराहनीय है। किसानों के हित में ठोस पहल कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर, सिंचाई, फसल बीमा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने में सहायक होंगे। महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कदम महिला स्वयं सहायता समूह, उद्यमिता और पोषण से जुड़ी योजनाओं को विस्तार देकर महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने का प्रयास किया गया है। स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा ग्रामीण एवं शहरी स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा। एपी पाठक ने कहा कि, “बजट 2026 केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि यह आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का रोडमैप है। यह बजट समाज के कमजोर वर्गों के साथ-साथ देश के भविष्य ,युवाओं को आगे बढ़ाने वाला है।” उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार की यह दूरदर्शी सोच जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू होगी और भारत को आत्मनिर्भर, समावेशी और सशक्त राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।








