मोतिहारी से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट :
पकड़ीदयाल प्रखंड क्षेत्र के धनौजी पंचायत स्थित है ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पकड़ीदयाल, (रजनीश कुमार)। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्ञानस्थली आवासीय विद्यालय धनौजी से कुल छह छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।
सफल होने वाले छात्र-छात्राओं में स्वरा शीर्षिका पिता प्रज्ञा रंजन, आदित्य शर्मा पिता – मनीष कुमार सिंह , अंश सिंह पिता – राजेश कुमार सिंह , यूसुफ रजा पिता – मो. नेयामुद्दीन, अभिनव कुमार पिता – संतोष यादव, आराध्या कुमारी पिता – रवि कुमार शामिल हैं।
इन छात्रों के सफलता की खबर सुनते ही विद्यालय परिवार एवं पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय ज्ञानस्थली से प्रत्येक वर्ष नवोदय विद्यालय में बच्चे चयनित होकर क्षेत्र और संस्थान का नाम रौशन कर रहे हैं।
सभी शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की है । बच्चों के सराहनीय सफलता पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
बधाई देने वाले में सांसद लवली आनंद, पूर्व मंत्री सह विधायक राणा रणधीर सिंह, प्रोफ़ेसर अक्षय कुमार, डॉक्टर रजनीश कुमार(डेन्टिस्ट), एडवोकेट सुभाष चंद्र सिंह, शंकर सिंह, रामनगिना सिंह,मंगल यादव,अशोक कुमार वर्मा, मुरारी सिंह इत्यादि शामिल हैं।









