AMIT LEKH

Post: कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होगा विशेष आर्थिक क्षेत्र

कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र में 125 एकड़ में विकसित होगा विशेष आर्थिक क्षेत्र

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 20 नवम्बर 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिनांक 21 नवंबर 2026 को वैशाली जिले से चनपटिया प्रखंड अंतर्गत कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र स्थित विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ), बियाडा के 125 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित परियोजना का वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के सफल एवं ससमय क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने आज कुमारबाग औद्योगिक क्षेत्र पहुंचकर शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, तकनीकी एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने तथा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर विकास कुमार, वरीय उप समाहर्ता श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Recent Post