AMIT LEKH

Post: पालना घर योजना के तहत चयनित 06 कर्मियों को जिला पदाधिकारी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

पालना घर योजना के तहत चयनित 06 कर्मियों को जिला पदाधिकारी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 20 नवम्बर 2026

पालना घर योजना के तहत चयनित तीन क्रेच वर्कर एवं तीन सहायक क्रेच वर्कर को आज जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नियुक्ति पत्र प्रदान किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत संचालित पालना घर योजना के तहत चयनित तीन क्रेच वर्कर एवं तीन सहायक क्रेच वर्कर को आज जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र पाने वालों में क्रेच वर्कर सोनी कुमारी, निशा कुमारी, आभा कुमारी तथा सहायक क्रेच वर्कर बबिता कुमारी, मुखरानी कुमारी, अल्विनाह खातून के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी नवनियुक्त कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पालना घर योजना कामकाजी महिलाओं के छोटे बच्चों की देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की देखभाल, सुरक्षा, पोषण एवं उनके अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद क्रेच वर्करों एवं सहायक क्रेच वर्करों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगी तथा बच्चों की समुचित देखभाल एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगी। इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता-सह-प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, आईसीडीएस, श्रीमती रोचना माद्री सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Recent Post