AMIT LEKH

Post: चंपारण रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी सख्त, मोटर गश्ती दल को विशेष निर्देश

चंपारण रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर डीआईजी सख्त, मोटर गश्ती दल को विशेष निर्देश

रिपोर्ट : बेतिया डेस्क, 20 नवम्बर 2026

कार्रवाई में धनहा थानाध्यक्ष पु0नि0 अमित कुमार, पु0अनि0 रंजन कुमार सिंह सहित धनहा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

–  अमिट लेख

पश्चिम चंपारण/बगहा, (रमेश ठाकुर)। पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहन जांच के दौरान दो अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक, बगहा के निर्देशानुसार 18 नवंबर 2026 को धनहा-रतवल पुल के पास पुलिस द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पकड़े गए युवक की पहचान सूरज कुमार (18 वर्ष), पिता मोहन कुमार, निवासी मंगलपुर औसानी हाल्ट (मलकौली), थाना पटखौली, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई। उसके पास से एक लोहे का रिवॉल्वर (Made in U.S.A.), एक लोहे का कट्टा (Made in England), चार जिंदा कारतूस (7.65 KF अंकित), एक रियलमी मोबाइल फोन और एक जियो सिम बरामद किया गया। इस मामले में धनहा थाना कांड संख्या 419/26, दिनांक 18 नवंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a/26/35 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में धनहा थानाध्यक्ष पु0नि0 अमित कुमार, पु0अनि0 रंजन कुमार सिंह सहित धनहा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। इधर, अपराध नियंत्रण को लेकर चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने भी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने थाना क्षेत्रों में मोटर गश्ती करने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष हिदायत देते हुए कहा है कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती करें और अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। जिस थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण नहीं होगा, वहां के जिम्मेदार पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डीआईजी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और काम में ढिलाई बरतने वाले पुलिसकर्मी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि “मेरे समय में आराम हराम होगा।”एसडीपीओ बगहा निहार भूषण लगातार धनहा पिपरासी थाने का दौरा कर रहे हैं तथा अपराध नियंत्रण में रणनीति बनाकर हिदायत दे रहे हैं।

Leave a Reply

Recent Post