AMIT LEKH

Post: काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

काली माता मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

मूर्तियों को कराया शैय्याधीवास

वाराणसी के यज्ञाचार्य के निर्देशन में प्राण-प्रतिष्ठा आज

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। एकमा प्रखंड के परसा दक्षिणी पंचायत के एकड़ीपुर गांव स्थित मां काली मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत चल रहे नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

फोटो : संवाददाता

शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर विराजमान मां काली की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी रही। आगे-आगे भक्त ध्वज लेकर चल रहे थे, जबकि झांकी के पीछे गाजे-बाजे के साथ रंग-बिरंगे परिधानों में श्रद्धालु नाचते-झूमते और जयकारा लगाते चल रहे थे। यह शोभायात्रा एकड़ीपुर गांव का भ्रमण करते हुए महापंडित राहुल सांकृत्यायन गेट पहुँची, जहाँ से परसा बाजार होकर प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर पहुँचा।

छाया : अमिट लेख

पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा पुनः मां काली स्थान लौटी, जहाँ शैय्याधीवास की प्रक्रिया सम्पन्न की गई। रविवार को वाराणसी से आए यज्ञाचार्य रामभद्र ओझा की देखरेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इस मौके पर मुखिया काजल तिवारी मुखिया प्रतिनिधि श्याम किशोर तिवारी सहित क्षेत्रीय ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Recent Post