AMIT LEKH

Post: काउंसलर ने पूरा किया छात्रों से किया वायदा

काउंसलर ने पूरा किया छात्रों से किया वायदा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

सुधांशु राठौर ने बताया की छात्रों के हक़ और सुविधा के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 25 से नवनिर्वाचित काउंसलर और शैक्षिणक सचिव सुधांशु राठौर ने विज्ञान संकाय के प्राणी,वनस्पति रसायन,भौतिक विज्ञान और जैव प्रौद्योगिकी विज्ञान में छात्र संघ के सहयोग से 5 वॉटर कूलर विथ फिल्टर लगने के बाद रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए राठौर ने बताया कि

फोटो : मोहन सिंह

छात्र संघ चुनाव 2025 में काउंसलर पद के लिए चुनाव लड़ते समय हमने देखा कि कई विभागों में छात्रों को स्वच्छ और ठंडा पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है। इसीलिए हमने संकल्प लिया कि जीत के बाद हमारा पहला संघर्ष इसी मूलभूत सुविधा के लिए होगा। अब गर्व के साथ कहना चाहते हैं कि अपने कार्यकाल के समाप्त होने से पहले विज्ञान संकाय के सभी उन विभागों में, जहाँ यह सुविधा नहीं थी, वॉटर कूलर विद फिल्टर लगवा दिए गए हैं। छात्रों से किया गया वादा, बतौर काउंसलर पूरा किया। वही सुधांशु राठौर ने बताया की छात्रों के हक़ और सुविधा के लिए संघर्ष आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Comments are closed.

Recent Post