AMIT LEKH

Post: तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी : सुधांशु रंजन

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी : सुधांशु रंजन

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन : 

तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर सुधांशु रंजन ने किया स्वागत, दी बधाई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पटना/छपरा (सारण)। बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पटना स्थित पार्टी कार्यालय में एक भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश कार्यालय पहुंचने पर वरिष्ठ राजद नेता एवं पूर्व एमएलसी सारण निकाय प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने उन्हें पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र प्रदान कर गर्मजोशी से स्वागत किया और नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद नए ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी : सुधांशु रंजन

अभिनंदन समारोह के दौरान सुधांशु रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को नई दिशा, नई ताकत और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का नेतृत्व आज की युवा पीढ़ी में विश्वास जगाने वाला है और इससे पार्टी का संगठनात्मक ढांचा बूथ स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक और मजबूत होगा। रंजन ने कहा कि राजद संस्थापक लालू प्रसाद यादव के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं पर यह दायित्व है कि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करें और बिना किसी भेदभाव के समाज के गरीब, शोषित और वंचित वर्गों के बीच पहुंचकर ईमानदारी से काम करें।

गरीबों व वंचितों तक पहुंचेगी पार्टी की आवाज :

राजद नेता सुधांशु रंजन ने कहा कि तेजस्वी यादव जिस तरह सामाजिक न्याय, समान अधिकार और विकास की बात करते हैं, उससे यह उम्मीद और मजबूत हुई है कि राजद आने वाले दिनों में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए और प्रभावी ढंग से काम करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना और बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय करना राजद की प्राथमिकता है।

सारण के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में खुशी की लहर :

सुधांशु रंजन ने बताया कि सारण जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पार्टी में नई ऊर्जा भरने वाला है और आने वाले दिनों में इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश में दिखाई देगा।

Leave a Reply

Recent Post