छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :
15 हजार लीटर अर्द्ध-निर्मित देशी शराब नष्ट, उपकरण जब्त
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
मांझी, (सारण)। जिले के मांझी थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे दियारा क्षेत्र में अवैध देसी शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए कई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 15 हजार लीटर अर्द्ध-निर्मित देशी शराब को नष्ट किया तथा शराब बनाने में उपयोग होने वाले उपकरण व बर्तन जब्त किए। यह कार्रवाई सरयू नदी के दोनों पाटों के बीच स्थित दियारा क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम की मौजूदगी की भनक लगते ही अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोग झाड़ियों का सहारा लेकर मौके से फरार हो गए।

मांझी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सीमावर्ती दियारा इलाके में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर अवैध शराब निर्माण पर विशेष अभियान चलाया गया।








