AMIT LEKH

Post: पट्टीदारों के बीच मारपीट में चार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद एकमा सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर

पट्टीदारों के बीच मारपीट में चार घायल, प्राथमिक उपचार के बाद एकमा सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो क संकलन :

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु पहुंचाया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। सीमावर्ती सिवान जिला के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में पट्टीदारी के मामले में विवाद को लेकर दो पड़ोसियों के बीच मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. आयुष्मान खुराना ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनो पक्षों के घायलों की पहचान कामेश्वर सिंह (71), अशोक कुमार सिंह (67), बहादुर सिंह (70) व दिनेश सिंह (67) के रूप में हुई है। सभी घायल सिवान जिला के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।

Leave a Reply

Recent Post