AMIT LEKH

Post: एकमा सीएचसी : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

एकमा सीएचसी : फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

एकमा सीएचसी में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर अंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, फसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण संपन्न

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

संवाददाता

– अमिट लेख

एकमा (सारण)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एमडीए-आईडीए) के तहत रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा के सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों का बैचवार प्रशिक्षण शुरू किया गया।

फोटो : संवाददाता

इस प्रशिक्षण में अंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, आशा फैसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सरकार के निर्देशानुसार घर–घर जाकर दवा खिलाने की प्रक्रिया, दवा की सही मात्रा, सावधानियां व रिपोर्टिंग व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि एकमा प्रखंड के लिए इस अभियान हेतु 116 डीए टीम का गठन किया गया है।

छाया : अमिट लेख

प्रशिक्षण में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. साजन कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक वाहीद अख्तर, वीबीडी सुपरवाइजर सत्येन्द्र कुमार सिंह व सामुदायिक उत्प्रेरक द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

10 फरवरी से शुरू होगा अभियान, 14 दिन तक चलेगा कार्यक्रम :

बताया गया है कि एमडीए-आईडीए कार्यक्रम 10 फरवरी से एकमा नगर व प्रखंड में प्रारंभ होगा, जो लगातार 14 दिनों तक चलेगा।

11 फरवरी को बूथ डे, आएं व निःशुल्क दवा लें:

11 फरवरी को प्रखंड के सभी अंगनबाड़ी केंद्रों पर बूथ बनाकर दवा खिलाई जाएगी। इसके अतिरिक्त, 10 फरवरी को मेगा कैंप के तहत भी बूथ पर दवा दी जाएगी।

मुखिया व प्रतिनिधियों को भी विशेष प्रशिक्षण :

अभियान को सफल बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र के मुखिया व मुखिया प्रतिनिधि को भी इसके एक दिन पहले शनिवार को प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि घर-घर दवा वितरण अभियान अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जा सके।

Leave a Reply

Recent Post