पटना से हमारे विशेष संवाददाता का संकलन :
सीट लेने की होड़ में गई जान
दो लोग ट्रेन और प्लेटफार्म के गैपिंग में जा गिरे, जिससे महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आकर दोनों की जान चली गई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। गया में बड़ा हादसा हुआ है।महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर दो यात्रियों की मौत हो गई है। ट्रेन संख्या 12397 अप गया- नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन वाशिंग पिट से रेडी होकर गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर पहुंच रही थी। इसी क्रम में ट्रेन में सीट लेने की होड़ कुछ यात्रियों के बीच थी। ट्रेन के इंतजार में जुटे कुछ लोग सीट लेने के लिए दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच दो लोग ट्रेन और प्लेटफार्म के गैपिंग में जा गिरे, जिससे महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आकर दोनों की जान चली गई। वहीं, दो लोगों की महाबोधि एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत होने की खबर फैलते ही हडकंप मच गया. रेल प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ। वहीं, रेल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। रेल पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण दोनों लोगों की जान चली गई।








