बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
सीटिंग प्लान, फ्रि स्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई आदि का लिया जायजा
जिले के कुल-55 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालित हो रही है परीक्षा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 का आयोजन जिला/अनुमंडल मुख्यालय में कुल-55 परीक्षा केन्द्रों पर 17 फरवरी से संचालित है। इस परीक्षा को पूर्ण स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त सम्पन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज जिलाधिकारी, तरन जोत सिंह द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय, बेतिया, प्रोजेक्ट कन्या उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय कठैया नौतन सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, केन्द्राधीक्षक एवं वीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सीटिंग प्लान, फ्रि स्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, साफ-सफाई, अन्य मूलभूत सुविधाओं आदि का जायजा लिया गया। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त पायी गयी। परीक्षा का संचालन स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त पाया गया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा परीक्षा कार्य में संलग्न सभी केन्द्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों, उड़न दस्ता दल के दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों आदि को दिये गये दिशा-निर्देशों का अक्षर्श: अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि हर हाल में शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा का संचालन किया जाय। कदाचार में शामिल छात्र-छात्राओं सहित अन्य व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाय। उनके विरूद्ध नियमानुकूल कार्रवाई की जाय। इस अवसर पर विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रविन्द्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।








