AMIT LEKH

Post: जिलाधिकारी ने की 79 मामलों की सुनवाई

जिलाधिकारी ने की 79 मामलों की सुनवाई

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन

समयबद्ध निष्पादन का दिया निर्देश

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 के अंतर्गत सबका सम्मान-जीवन आसान अभियान के तहत समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।

फोटो : मोहन सिंह

इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। प्रमुख रूप से गीता देवी, मंजूर मियां, सुरेन्द्र सिंह, हरिचन्द्र चौधरी, सोनी कुमारी, जितेन्द्र राम, तबरेज आलम, मीरा देवी, हरिओम यादव, सुमन सिंह, दीपक कुमार राम, राजदीप कुमार, सुनिता देवी, सुधिर कुमार, सविता देवी सहित अन्य फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस क्रम में भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क निर्माण व मरम्मत, राशन कार्ड समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 79 शिकायतें दर्ज की गईं।

छाया : अमिट लेख

जिलाधिकारी ने एक-एक मामले की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान कुछ मामलों में जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए, वहीं जटिल मामलों में निर्धारित समय-सीमा तय कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का नियमित रूप से फॉलोअप किया जाए और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता अहमद अली, श्रीमती नगमा तबस्सुम सहित विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post