AMIT LEKH

Post: केसरिया नगर पंचायत में 9 जून को मतदान, 11 को मतगणना

केसरिया नगर पंचायत में 9 जून को मतदान, 11 को मतगणना

केसरिया नगर पंचायत के लिए नौ जून को मतदान होगा जबकि 11 जून को मतगणना कार्य सम्पन्न किया जाएगा

✍️ रामबालक राम, जिला ब्यूरो

– अमिट लेख

मोतिहारी,(विशेष)। चकिया बिहार नगर निकाय चुनाव 2023 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथियों की घोषणा कर दी है। इस के तहत केसरिया नगर पंचायत के लिए नौ जून को मतदान होगा जबकि 11 जून को मतगणना कार्य सम्पन्न किया जाएगा। आयोग द्वारा तिथियों की घोषणा के साथ चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। नगर पंचायत का 9 मई से लेकर 17 मई तक अनुमंडल कार्यालय में नामांकन संपन्न होगा। जिसके लिए अलग अलग टेबल बना गया है। बताते चले की केसरिया नगर पंचायत में कुल ग्यारह वार्ड है जिसमे कुल मतदाताओं की संख्या 13078 है। जिसमे सबसे अधिक वार्ड ग्यारह में 1730 मतदाता है तथा सबसे कम मतदाताओं में वार्ड चार है जिसमे कुल 735 मतदाता है। नगर निकायों में चुनाव 9 जून को मतदान, 11 को मतगणना, पहली बार जनता सीधे चुनेगी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव मतदाता करेंगे। चुनाव को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी शंभू शरण पाण्डेय ने बताया की राज्य निर्वाचन आयोग ने केसरिया नगर निकायों में नौ जून को मतदान कराने की तिथि की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही चुनाववाले क्षेत्रों आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राज्य के 31 नगर निकाय में नामांकन नौ मई से लेकर 17 मई तक संपन्न होगा। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 से लेकर 20 मई तक, नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 मई से 23 मई तक है।चुनाव चिह्न का आवंटन 24 मई को, मतदान की तिथि नौ जून 2023 है। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। 11 जून की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती होगी। इसी के साथ चुनाव वाले क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। अहम यह है कि पहली बार इन नगर निकायों की जनता सीधे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनेगी। पहले केवल वार्ड सदस्य को चुनती थी।

Comments are closed.

Recent Post