बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
एसडीपीओ -2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि 4 मार्च 26 को नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया में दो समुदायों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। नौतन थाना क्षेत्र अंतर्गत बच्चों के क्रिकेट खेलने से हुयी फसल क्षति को लेकर दो पक्षों के बीच हुई विवाद में करीब आधा दर्द लोग घायल, इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

उक्त जानकारी देते हुए एसडीपीओ -2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि 4 मार्च 26 को नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया में दो समुदायों के बीच मारपीट होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर नौतन थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण करते है। तत्पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, एवं SDM बेतिया द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मामले की जांच पड़ताल की गई। जांच पड़ताल से यह ज्ञात हुआ कि 4 मार्च 26 को सुबह लगभग 11:00 बजे बच्चों द्वारा क्रिकेट खेलने से मक्का के फसल को क्षति पहुंचाने के कारण एक पक्ष की महिलाओं द्वारा दूसरे पक्ष की महिलाओं को चेतावनी एवं उलाहना दिया गया था। इसी बात को लेकर संध्या लगभग 05:00 बजे दोनों महिलाओं के परिजनों एवं पुरुष सदस्यों के बीच विवाद हुआ। इस विवाद में दोनों समुदाय के अन्य लोग भी शामिल हो गए तथा आपस में मारपीट कर लिए। जिससे दोनों समुदाय के लोग जख्मी हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय, एवं पुलिस अधीक्षक महोदय, पश्चिम चम्पारण बेतिया द्वारा नौतन थाना क्षेत्र का भ्रमण किया गया तथा स्थिति का जायजा लिया गया तथा दोनों पक्षों के बीच शांति स्थापित करने एवं स्थिति को नियंत्रण करने हेतु कई निर्देश दिए। दोनों समुदाय के बीच आपसी सौहार्द हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-2, SDM बेतिया, नौतन बीडीओ एवं थानाध्यक्ष नौतन की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक की गई। साथ ही एहतियात के तौर पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई। इस मामले में संलिप्त पांच अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा नौतन थाना द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।








