AMIT LEKH

Post: ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत

ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात वृद्ध की मौत

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन : 

शव शिनाख्त का प्रयास जारी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
एकमा, (संवाददाता)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत छपरा–सीवान रेलखंड पर गुरुवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई। घटना एकमा स्टेशन व महेन्द्रनाथ हाल्ट के बीच डाउन लाइन पर हुई, जहां रेलवे ट्रैक पर कटे हुए सिर व धड़ अलग हुए शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मुकुंदपुर–वंशीछपरा रेलवे गुमटी से करीब 200 मीटर पश्चिम ट्रैक पर एक व्यक्ति के कटे होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रसूलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रसूलपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। घटनास्थल से सिर और धड़ अलग अवस्था में बरामद हुआ। मृतक लूंगी और कुर्ता पहने हुए था तथा उसके बाल सफेद थे। समाचार लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात मालगाड़ी की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हुई है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ या फिर किसी कारणवश रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया था। फिलहाल, रसूलपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों को सूचना दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नोट : समाचार में प्रयुक्त तस्वीर फ़ाइल फोटो है, जिसका इस घटना से कोई सम्बन्ध नहीं है।

Comments are closed.

Recent Post