AMIT LEKH

Post: पेड़ से लटका मिला शव प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या या वजह कुछ और 

पेड़ से लटका मिला शव प्रेम-प्रसंग में आत्महत्या या वजह कुछ और 

पश्चिम चम्पारण से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

पेड़ से लटकते मिले प्रेमी युगल

SDPO जयप्रकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध या आत्महत्या यह अभी स्पष्ट नहीं हो रही है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पश्चिम चम्पारण/सिकटा, (अमित तिवारी)। सिकटा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के एक बगीचे से उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से प्रेमी युगल के शव लटकते हुए पाए गए।

स्थानीय लोगों ने सुबह के समय पेड़ से दोनों को लटकता देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। मृतक की पहचान शेख सईदुल्लाह उम्र 17 वर्ष व दूसरा सहाबुन नेशा उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है।

SDPO जयप्रकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध या आत्महत्या यह अभी स्पष्ट नहीं हो रही है हालांकि, घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Recent Post