पटना से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट :
इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए सरकार और पुलिस दोनों ही तरफ से लगातार कोशिशें की जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने कई पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार चार IPS तथा बिहार पुलिस सेवा के 2 अधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा और बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर की अधिसूचना जारी कर दी है और यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू भी हो जायेगा। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अगली पोस्टिंग वाली जगह पर योगदान देने का निर्देश भी जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीआईजी अजय कुमार पांडेय को अब मद्य निषेध एवं एएनटीएफ में डीआईजी बनाया गया है तो वहीं नौगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार को अब लखीसराय एसपी, लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित को पुलिस मुख्यालय में कार्मिक-1 एसपी तथा मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के एसपी राजेश कुमार को नौगछिया का एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही गृह विभाग ने कटिहार के साइबर क्राइम डीएसपी राम कृष्णा को बाढ़ का एसडीपीओ-1 तथा बाढ़ के एसडीपीओ-1 आनंद कुमार सिंह को पटना हाई कोर्ट में सुरक्षा डीएसपी बनाया गया है। सभी पुलिस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने तबादले वाले स्थान पर योगदान करने का निर्देश जारी किया गया है।








