बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बिहार दिवस पर बेतिया में 3 दिवसीय कार्यशाला
22 से 24 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन गाँधी सभागार, बड़ा रमना, बेतिया में होगा आयोजित
15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का मिलेगा अवसर
इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9931986612 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं
50 प्रतिभागियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा बिहार दिवस–2026 के अवसर पर जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन दिवसीय भोजपुरी लोक चित्रकला कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला 22 से 24 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक गाँधी सभागार, बड़ा रमना, बेतिया में आयोजित होगी। कार्यशाला में 15 से 25 वर्ष आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं को भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे भोजपुरी लोक चित्रकला की पारंपरिक विधाओं को सीख सकेंगे। इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9931986612 पर कॉल कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया सराकेश कुमार ने बताया कि कार्यशाला में कुल 50 प्रतिभागियों का चयन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला न केवल स्थानीय कला को संरक्षित करने का प्रयास है, बल्कि युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल भी है।








