बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
नजदीकी CSC पर कराएं मुफ्त जीवन प्रमाणीकरण
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। निदेशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु अंतिम तिथि 31.03.2026 निर्धारित है।

उक्त तिथि के उपरांत केवल उन्हीं पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। कॉमन सर्विस सेन्टर के माध्यम से नि:शुल्क जीवन प्रमाणीकरण की जा रही है। प्रखण्ड / पंचायत स्तर पर Login Create कर जीवन प्रमाणीकरण की व्यवस्था ई-लाभार्थी लॉगिन में दी गयी है।

अतः आप सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से अनुरोध है कि समय सीमा के भीतर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर अपना जीवन प्रमाणीकरण नि:शुल्क पूर्ण करा लें। कृपया ध्यान दें कि उक्त तिथि के बाद केवल उन्हीं पेंशनधारियों को पेंशन का भुगतान किया जाएगा, जिन्होंने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। असुविधा से बचने के लिए आज ही अपना प्रमाणीकरण सुनिश्चित करें।








