AMIT LEKH

Post: नगर निगम के बाकी सैरातों की बंदोबस्ती 23, 24 एवं 25 मार्च को : गरिमा

नगर निगम के बाकी सैरातों की बंदोबस्ती 23, 24 एवं 25 मार्च को : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

नगर के न्यू बस स्टैंड परिसर वाले कैंटीन और सागर पोखरा वो उत्तरवारी पोखरा में नौकायन से शुल्क वसूली पर लगेगी बोली

बंदोबस्ती के लिए नगर आयुक्त द्वारा जारी आम सूचना में वार्ड 04 और 21 क्षेत्र के 6 कृषि भूमि की बंदोबस्ती भी शामिल

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि विहित प्रावधानों के तहत नगर निगम क्षेत्र के बाकी सैरातों की बंदोबस्ती 23, 24 एवं 25 मार्च को नगर निगम के सभागार में सम्पन्न की जाएगी। नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर क्षेत्र के विभिन्न सैरातों की ठेका बंदोबस्ती की नई अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी संबंधित आम सूचना के अनुसार आगामी 23, 24 एवं 25 मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से नगर निगम कार्यालय परिसर के सभा कक्ष में खुली डाक (नीलामी) आयोजित की जाएगी, जिसमें इच्छुक व्यक्ति भाग ले सकते हैं। जारी सूची में कई महत्वपूर्ण सैरातों का उल्लेख किया गया है। इनमें नगर के न्यू बस स्टैंड परिसर के कैंटीन सागर पोखरा एवं उत्तरवारी पोखरा में नौकायन की शुल्क वसूली की बंदोबस्ती के साथ दशहरा हजारी पशुमेला की बंदोबस्ती शामिल है। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके अलावे नगर निगम के वार्ड 4 और वार्ड 21 में स्थित कुल करीब आधे दर्जन कृषि योग्य भूखंडों की वित्तीय वर्ष 2026-27 के यानी 31 मार्च 2027 तक के लिए बंदोबस्ती प्रभावी रहने का कार्यादेश जारी किया जाएगा।महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि सभी 9 सैरातों के लिए अलग-अलग सुरक्षित राशि एवं जमानत राशि निर्धारित की गई है। वही बंदोबस्ती अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेगी। नीलामी में भाग लेने वाले व्यक्तियों के लिए जीएसटी पंजीकरण, आयकर पहचान पत्र अर्थात पैन कार्ड के साथ अद्यतन आय प्रमाणपत्र एवं नगर निगम से ‘नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि चयनित ठेकेदारों को सभी नियमों का पालन करते हुए डाक तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे तक में निर्धारित जमानत राशि जमा कराना होगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर ठेका रद्द कर दिया जाएगा। नगर निगम प्रशासन द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करते हुए की जाने वाली बंदोबस्ती में सभी इच्छुक लोगों से निर्धारित तिथि पर भाग लेने की अपील महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा की गई है।

Leave a Reply

Recent Post