AMIT LEKH

Post: पूर्व मंत्री सह विधायक राणा रणधीर सिंह से तीनसूत्री मांगों पर किया विचार-विमर्श 

पूर्व मंत्री सह विधायक राणा रणधीर सिंह से तीनसूत्री मांगों पर किया विचार-विमर्श 

मोतिहारी से संवाददाता की रिपोर्ट : 

पकड़ी दयाल जिला निर्माण संघर्ष समिति ने जिला बनाने और शिक्षा व्यवस्था को अपग्रेड करने के निमित्त पूर्व मंत्री सह विधायक राणा रणधीर सिंह से तीनसूत्री मांगों पर किया विचार-विमर्श 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

पकड़ीदयाल, (रजनीश कुमार सिंह)। जिला निर्माण संघर्ष समिति और समिति के नगर इकाई पकड़ीदयाल के द्वारा पकड़ीदयाल को नया जिला बनाने, और पकड़ीदयाल मध्य विद्यालय बालक को अपग्रेड कर हाई स्कूल, इंटर कॉलेज तथा पकड़ी दयाल में डिग्री कॉलेज स्थापना के टेक्निकल समस्या को दूर कर डिग्री कॉलेज स्थापना को लेकर पूर्व मंत्री सह मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह जी से तीन सूत्री मांग पर सार्थक वार्ता हुईं। समिति के पदाधिकारियों के द्वारा तीनों मांगो को विधायक के द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा इस मांग की सराहना की गई। तीनों मांगो को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर पकड़ीदयाल जिला निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, सचिव मनोज केशरी, महासचिव अशोक कुमार सिंह, संयोजक डॉ. मुकेश कुमार, संगठन सचिव उमेश सिंह, प्रमोद कुशवाहा, विजय तिवारी, समिति के नगर इकाई के अध्यक्ष शम्भु पासवान की उपस्थिति रही। सभी समिति के लोगों ने विद्यायक जी को तीनों मांग को पूरा करने में सहयोग का आश्वासन देने पर धन्यवाद दिया। पकड़ीदयाल को जिला बनाने तक संघर्ष को जारी रखने का निर्णय लिया।

Comments are closed.

Recent Post