AMIT LEKH

Post: जमीन विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां

जमीन विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां

पटना से विशेष संवाददाता की रिपोर्ट : 

पुलिस ने पकड़ा तो कहा कि कब्ज़ा करने के लिए चली गोली

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
पटना, (दिवाकर पाण्डेय)। राजधानी पटना के शाहपुर टाल इलाके में शनिवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग की घटना घटी है। फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई वहीं पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला करने की भी कोशिश की। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि टाल क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद में फायरिंग शुरू हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सभी लोग भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर तीन लोगों को पकड़ा और अन्य लोगों को खदेड़ रही थी तभी कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को भी पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान पीतांबर कुमार, शैलेंद्र सिंह, सुमित्र सिंह तथा पूरी यादव के रूप में की गई। इस दौरान पुलिस ने तीन खोखा भी बरामद किया है। पकड़े गए लोगों ने बताया कि उन्हें खुसरुपुर का रहने वाला संजीत कुमार उर्फ़ संजीत डॉन ने शाहपुर स्थित एक विवादित जमीन पर कब्ज़ा करने के लिए बुलाया था। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से करीब 15 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है वहीँ पुलिस पूरे मामले की छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Comments are closed.

Recent Post