AMIT LEKH

Post: बिहार दिवस 2026 : फुटबॉल-कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बिहार दिवस 2026 : फुटबॉल-कबड्डी मुकाबलों में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

बालिका वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र नरकटियागंज की टीम खेलो इंडिया स्माल सेंटर अमवा मझार को हराकर विजेता बनी

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार दिवस 2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग पश्चिम चंपारण एवं जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महाराज स्टेडियम खेल मैदान में कार्यक्रम के दूसरे दिन फुटबॉल एवं कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

फोटो : मोहन सिंह

फुटबॉल बालक प्रतियोगिता में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटांड़ की टीम रामदयाल +2 माध्यमिक विद्यालय की टीम को पराजित कर विजेता बनी। बालिका वर्ग में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र नरकटियागंज की टीम खेलो इंडिया स्माल सेंटर अमवा मझार को हराकर विजेता बनी।

छाया : अमिट लेख

कबड्डी बालक वर्ग में उच्च माध्यमिक विद्यालय तधवानंदपुर ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनी बाजार बैरिया को हराकर विजेता बनी। बालिका वर्ग में राजकीय बुनियादी विद्यालय वृंदावन कन्या के टीम राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लखनी बाजार बैरिया की टीम को पराजित कर विजेता बनी।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार जबकि विशिष्ट अतिथि श्रीमती गार्गी कुमारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कुमार अनुभ, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कुमकुम पाठक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं विजय कुमार पंडित- जिला खेल पदाधिकारी बेतिया रहे। मुख्य अतिथि श्री कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासित रहते हुए खेल भावना से खेलने की सीख दी साथ ही साथ उन्होंने खेल से खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास होने की बात भी कहीं।ज्ञातव्य हो कि बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च को सुबह समाहरणालय से पुलिस लाइन तक वाकाथान कार्यक्रम एवं दिन में बापू सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज दूसरे दिन खेल प्रतियोगिता के तहत बालक/बालिका की फुटबॉल प्रतियोगिता एवं कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजित की गई। फुटबॉल बालक की प्रतियोगिता में एकलव्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र हरनाटाड की टीम ने एक तरफा मुकाबले में रामदयाल +2 उच्च विद्यालय अमवा मझार को 3-0 से पराजित किया, जबकि बालिका वर्ग में एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र नरकटियागंज ने 1-0 से खेलो इंडिया स्माल सेंटर अमवा मझार को पराजित किया। प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षक विक्रांत वीर, संजय कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्र, आशीष वर्मा, रवि कुमार, कार्यपालक सहायक – अमरेंद्र सिंह का सहयोग सराहनीय रहा। आज के प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सुनील कुमार- राष्ट्रीय निर्णायक, फखरुद्दीन, प्रवीण कुमार, शमीम आरा, निर्मला कुमारी, ममता कुमारी, रवि कुमार एवं नयन मणि की भूमिका भी सराहनीय रही।

Leave a Reply

Recent Post