AMIT LEKH

Post: चोरी के 19 स्मार्टफोन, तीन लैपटॉप एवं एक टैबलेट के साथ तीन चोर गिरफ्तार

चोरी के 19 स्मार्टफोन, तीन लैपटॉप एवं एक टैबलेट के साथ तीन चोर गिरफ्तार

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

इस कांड में पूर्व में भी छापामारी दल द्वारा इस काड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को काड में चोरी गए तीन मोबाईल के साथ पकडा गया था

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 27 मार्च 26 को रात्रि में कुमारबाग थानान्तर्गत लोहियरिया स्थित उमा इन्टर प्राईजेज दूकान से मोबाईल लैपटॉप चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसके सबंध में कुमारबाग थाना कांड सं0-75/26, दिनांक-28.03.26 धारा-303 (2)/334 (1) भा०न्या० संहिता दर्ज कर तत्काल अनुसंधान प्रारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक , प० चम्पारण बेतिया द्वारा तत्काल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1, के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया एवं आवश्यक तकनिकी बिन्दुओं पर अनुसंधान हेतु निर्देश दिया गया। दिये गए निर्देश के आलोक में तकनीकी एवं मानवीय आसुचना के आधार पर कांड में चोरी किये गए 19 स्मार्ट फोन, 03 लैपटॉप तथा एक टैबलेट को कांड में संलिप्त तीन अपराधकर्मीयों के साथ बरामद किया गया। इसी कांड में पूर्व में भी छापामारी दल द्वारा इस काड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों को काड में चोरी गए तीन मोबाईल के साथ पकडा गया था जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

गिरफ्तार किये व्यक्ति (वर्तमान में) –

01. पिटु राय, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता साम मोहमद राय, सा०-बरियारपुर, जिला बारा (परसा) नेपाल।

02 विकाश राय, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता रमेश राम, ग्राम-यमुनापुर जमुदाहा, थाना आदपुर, जिला मोतिहारी।

03. जैकी कुमार, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता लक्ष्मण प्रसाद, सा० घोडसहन, थाना-घोडसहन, मोतिहारी।

इस कांड में पूर्व में गिरफ्तार किये गए व्यक्ति :

01. सुरज कुमार, पिता लक्ष्मण साह, सा० घोडसहन, थाना-घोडसहन, मोतिहारी।

02. दीपू कुमार, पिता लक्ष्मण साह, सा० घोडसहन, थाना-घोडसहन, मोतिहारी।

03. लक्षण साह पे० स्व० सहदेव प्रसाद सा० घोडसहन थाना-घोडसहन, मोतिहारी।

बरामदगीः-

01. 19 स्मार्ट फोन।

02. 03 लैपटॉप।

03. एक टैबलेट।

Leave a Reply

Recent Post