AMIT LEKH

Post: वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जिला उर्दू नामा” का भी हुआ विमोचन

अपने संबोधन में मो० अहमद अली अंसारी ने कहा कि उर्दू भाषा का जन्म फारसी और हिंदी के संगम से हुआ है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। मंत्रीमंडल सचिवालय विभाग, उर्दू निदेशालय, बिहार, पटना एवं जिला उर्दू भाषा कोषांग (जिला प्रशासन) पश्चिम चम्पारण, बेतिया के संयुक्त तत्वाधान में आज 6 अप्रैल 2026 को नगर निगम बेतिया के सभाकक्ष में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मो० अहमद अली अंसारी, जिला स्थापना उप समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मासूम अंसारी तथा मूल्यांकन दल के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर “जिला उर्दू नामा” का विमोचन भी किया गया।अपने संबोधन में मो० अहमद अली अंसारी ने कहा कि उर्दू भाषा का जन्म फारसी और हिंदी के संगम से हुआ है। उन्होंने कहा कि आज प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में उर्दू शब्दों का प्रयोग करता है, किंतु इसकी लिपि धीरे-धीरे कम होती जा रही है, जिसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन उर्दू के विकास हेतु निरंतर प्रयासरत है और जिले में उर्दू भाषा का विकास हो रहा है। बिहार उर्दू समिति के सदस्य असलम हक्की ने कहा कि बिहार सरकार उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इस अवसर पर जिला उर्दू भाषा कोषांग, बेतिया के प्रभारी पदाधिकारी मो० आफताबआलम अंसारी द्वारा जिला स्थापना उप समाहर्ता अहमद अली अंसारी अनुमंडलीय लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी मासूम अंसारी एवं मूल्यांकन दल के सदस्यों को शाल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन बेतिया प्रखंड के उर्दू अनुवादक श्री मो० मोहीउद्दीन अशरफी ने किया। उन्होंने अपनी शायरी एवं प्रभावशाली वक्तव्य से उपस्थित लोगों को अत्यंत प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। प्रतिभागियों में प्रमुख रूप से:प्रथम स्थान पाने वाले इंटर में मो ०शहाबुद्दीन UMV रामपुरवा महनवा मैट्रिक में उम्में कुलसुम UMV रामपुरवा महनवा ग्रेजुएशन में मो ०खालिद मदरसा दारुस्सलाम सिकटा ने प्राप्त की। उक्त कार्यक्रम में अंजुमन तरक्की उर्दू के जिला अध्यक्ष मो०जावेद अहमद एवं सचिव मो० हमीदुज्जमा के साथ कार्यक्रम में इम्तियाज अहमद (वरीय उर्दू अनुवादक), अबुजर कमाल, गुलाम मुस्तफा, अनवर जमील, मो० समीम अंसारी, संतोष कुमार, अबुजैद तथा गुलाम सरवर सहित जिले के अनेक उर्दू शिक्षक एवं उर्दू प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में मो० आफताब आलम अंसारी, प्रभारी पदाधिकारी, जिला उर्दू भाषा कोषांग, बेतिया द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Recent Post