AMIT LEKH

Post: विश्व कल्याण एवं युद्ध विराम हेतु महुअर के ग्रामीणों ने आयोजित किया हनुमान आराधना

विश्व कल्याण एवं युद्ध विराम हेतु महुअर के ग्रामीणों ने आयोजित किया हनुमान आराधना

बगहा पुलिस जिला से ग्रामीण संवाददाता की रिपोर्ट : 

सेमरा-बगहा मुख्य पथ पर महुअर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में टरवलिया से निमंत्रित हनुमान अराधक मंडली की मन-मोहक श्री हनुमान अराधना का भव्य आयोजन किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख

सेमरा/बगहा, (कमलेश यादव)। ईरान-इजरायल युद्ध से मचे कोहराम एवं विश्व शांति के निमित्त बगहा पुलिस जिला अंतर्गत सेमरा थाना क्षेत्र के ग्राम महुअर की आम जनता की ओर से आज मंगलवार की संध्या सेमरा-बगहा मुख्य पथ पर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर प्रांगण में टरवलिया से निमंत्रित हनुमान अराधक मंडली की मन-मोहक श्री हनुमान अराधना का भव्य आयोजन किया गया।

भजन प्रस्तुति देती न्यू झंकार अराधना पार्टी टरवलिया

इस अवसर पर आज दिवस स्थानीय मंदिर समिति की ओर से पूजा एवं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। विदित हो कि पंडित कुंदन शुक्ला के तत्वावधान में विधिवत पूजन एवं मन्त्रोंच्चारण के साथ ” हनुमान अराधना” कार्यक्रम की शुरुआत की गई। एक जानकारी देते हुये स्थानीय ग्रामीणों ने ‘अमिट लेख’ को बताया कि आज अमेरिका के पचड़े में ईरान और इजरायल में भीषण युद्ध हो रही है, जिससे खाड़ी देशों सहित सम्पूर्ण विश्व गंभीर संकट कि तरफ अग्रसर होने लगा है। धीरे-धीरे विश्व के समक्ष दैनिक जरुरी ईंधन संसाधनों की उपलब्धता पर कई तरह की बाधा उत्पन्न होने लगी है। महुअर के ग्रामीण जन आज विश्व को युद्ध जैसे संकट से शीघ्र उबारने के साथ हीं अपने देश, प्रान्त और जिला पश्चिम चम्पारण के समग्र विकास हेतु  आज अपने सनातन धर्म के कलियुग में प्रभावी देव हनुमान को प्रसन्न करने के निमित्त श्री हनुमान अराधना का आयोजन किये। विश्व कल्याण के लिए इस जन-कल्याणकारी आयोजन में आम जनों में सर्वश्री मूरत पड़ित, जवाहर साह, लालसाहेब चौधरी, ओमप्रकाश चौधरी (यजमान), वासुदेव पाण्डेय, राधा ठाकुर, खजाँची पड़ित सरीखे मंदिर के पुजारी दुखी संत सहित समस्त ग्रामीण प्रमुख रहे। बताते चले कि विश्व कल्याण के लिए हनुमान मंदिर महुअर को निःशुल्क सहयोग करते हुये ग्राम टरवलिया की न्यूज़ झंकार हनुमान अराधना पार्टी की तरफ से रमेश कुशवाहा, भगवान दास (व्यास), विनोद कुशवाहा गायक एवं अन्य सदस्यों की तरफ से मनमोहक भजन प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Recent Post