AMIT LEKH

Post: सूरत में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

सूरत में ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत

बांका से हमारे उप-संपादक का संकलन :

रोजगार की तलाश में गया था, परिवार पर संकट

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बाराहाट, (अनूप कुमार)। थाना क्षेत्र के चंगेरी गांव के रहने वाले मनोज कुमार साह के 20 वर्षीय पुत्र पारस कुमार की सूरत के मरोली हॉट के पास नवसारी में एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई।

11 अप्रैल की शाम पारस अपने गांव वाले साथी से मिलकर अपना आवास लौट रहे थे,तभी रास्ते में एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने से यह हादसा हो गया। रेल प्रशासन ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को संपर्क कर घटना की जानकारी दी और मरोली अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

घर पर मचा कोहराम, फोटो : अनूप कुमार

परिजनों के अनुसार पारस कुमार सप्ताह भर पहले ही रोजगार की तलाश में सूरत गुजरात गया हुआ था। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। घटना की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल छा गया। मंगलवार को भागलपुर गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक का शव एंबुलेंस से सूरत से गांव लाया गया, जहां पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

Comments are closed.

Recent Post