महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
स्कूल चलो के नारों से गूंजा बहुआर कला
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के विकास खण्ड निचलौल अंतर्गत बहुआर कला स्थित संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय में आज ‘घंटी बजाओ अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गांव की गलियों में घूम-घूमकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली के दौरान बच्चों ने ‘स्कूल चलो अभियान’ से जुड़े जोशीले नारे लगाए…जैसे ‘हर बच्चा स्कूल जाएगा, देश का भविष्य बन जाएगा’, ‘छोड़ो बहाना, स्कूल है जाना’, ‘पढ़ेगा इंडिया, तभी तो बढ़ेगा इंडिया’ इन नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश यादव ने कहा कि “शिक्षा हर बच्चे का मौलिक अधिकार है। हमारा प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। ऐसे अभियान बच्चों और अभिभावकों दोनों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं अध्यापक राजेंद्र कुमार गुप्ता, संतोष कुमार यादव,ने कहा कि,, हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास के हर बच्चे को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। जब हर बच्चा शिक्षित होगा, तभी समाज और देश का विकास संभव होगा। इस दौरान विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे और बच्चों का उत्साहवर्धन करते नजर आए।विद्यालय परिवार का मानना है कि इस तरह के आयोजन बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और जागरूकता की भावना को मजबूत करते हैं। इस मौके पर सोनी गुप्ता, साधना, मेनका, सहित स्कूल के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।








