AMIT LEKH

Post: निविदा प्रक्रिया से चयनीय एजेंसी के मजदूरों से हो

निविदा प्रक्रिया से चयनीय एजेंसी के मजदूरों से हो

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

बरसात शुरू से पूर्व नालों की सफाई उड़ाही पूरी करने के लिए चालू अप्रैल माह में ही कर लिया जाएगा निविदा का अंतिम निस्तारण

आउट सोर्सिंग एजेंसी द्वारा तैनात मजदूरों की नगर निगम प्रशासन द्वारा तैनात टीम भी तैयार करेगी दैनिक स्तर पर कार्यरत पाए गए मजदूरों की हाजिरी

चयनित आउट सोर्सिंग एजेंसी द्वारा लगाए गए मजदूरों के एक्चुअल हाजरी के आधार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा किया जाएगा भुगतान

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर निगम के नालों की मैनुअल सफाई के लिए नालों में उतरकर सफाई करने वाले श्रमिकों की आपूर्ति के लिए आउट सोर्सिंग एजेंसी का चयन के लिए निविदा जारी की गई है। इसकी जानकारी देते हुए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि चालू अप्रैल माह के अंत निविदा प्रक्रिया से चयनीय एजेंसी के मजदूरों से नगर निगम क्षेत्र के मुख्य नालों की मैनुअल सफाई शुरू करा दी जाएगी। ताकि हर हाल में बरसात शुरू होने से पहले सभी मुख्य नालों की तल से सफाई पूरी की जा सके। इसके लिए चयनित आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सक्षम कुशल श्रमिक उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे सघन शहरी क्षेत्र सहित पूरे नगर निगम क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाई जाएगी। जारी निविदा के अनुसार महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि पूरी निविदा प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगी। महापौर ने बताया कि इच्छुक एजेंसियां 11 से 13 अप्रैल तक ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल पर निविदा दस्तावेज डाउनलोड किया है, जबकि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। निविदा का निस्तारण 21 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत लगभग 50 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में नालों की सफाई का कार्य कराया जाएगा, जिसके लिए श्रमिकों की हाजिरी के आधार पर निर्धारित राशि के अनुसार ऑनलाइन भुगतान अनिवार्य होगा। निविदा में भाग लेने वाली एजेंसियों को “बिड प्रोसेसिंग फीस” का भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या अन्य ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी निविदा पर विचार नहीं किया जाएगा। साथ ही, इंटरनेट या तकनीकी कारणों से निविदा अपलोड न होने की स्थिति में विभाग जिम्मेदार नहीं होगा। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शहर में जलजमाव की समस्या को कम करना और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाना है। निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए योग्य एजेंसी का चयन किया जाएगा, जिससे समयबद्ध और प्रभावी ढंग से नालों की सफाई सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया प्रत्येक नाले की मैनुअल सफाई शुरू होने के बाद नगर निगम प्रशासन की टीम भी कार्यों का दैनिक सत्यापन के साथ अटेंडेंट भी तैयार करेगी। वही एजेंसी को एक्चुअल कार्य के आधार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा हाजरी का भुगतान किया जाएगा।

Leave a Reply

Recent Post