बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
माननीय उच्च न्यायालय, पटना के द्वारा मॉनिटरिंग किये जा रहे मामलों एवं न्यायालय से जुड़े अन्य मामलों पर बैठक का आयोजन किया गया
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 16 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक, प० चम्पारण, बेतिया द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जिला लोक अभियोजक, सभी विशेष लोक अभियोजकों,

पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), प्रभारी अभियोजन शाखा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी के साथ माननीय न्यालाय में लंबित कांडो में त्वरित विचारण, माननीय उच्च न्यायालय, पटना के द्वारा मॉनिटरिंग किये जा रहे मामलों एवं न्यायालय से जुड़े अन्य मामलों पर बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक , प० चम्पारण बेतिया द्वारा उचित दिशा-निर्देश दिए गए ।








