AMIT LEKH

Post: युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

 

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। नगर के कालीबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक द्वारा फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

फोटो : मोहन सिंह

घटना की सूचना मिलते ही कालीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान मनुआपुल थाना क्षेत्र के दुसैया टोला वार्ड संख्या 15 निवासी युवक के रूप में हुई है, जो अमेजॉन कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि वह कालीबाग थाना क्षेत्र के हरनाथ स्कूल के पास मोहन प्रसाद गुप्ता के घर में किराए के मकान में रह रहा था। स्थानीय लोगों ने जब युवक को कमरे में फांसी के फंदे से लटकता देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।

छाया : अमिट लेख

मौके पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल युवक ने किन कारणों से आत्महत्या की, इसका खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और मामले की छानबीन जारी है। वही थाना क्षेत्र के लोगों के अनुसार करीब एक माह के अंदर यह पांचवीं आत्महत्या की घटना बताई जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post