AMIT LEKH

Post: बारात में मस्जिद के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई घायल

बारात में मस्जिद के पास बाजा बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई घायल

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

दोनों पक्षों के 14 लोग गिरफ्तार

वर्तमान में गांव में शांति बनी हुई है एवं विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। 16 अप्रैल 26 को पुरुषोत्तमपुर थाना अन्तर्गत ग्राम मझरिया के ललन कुशवाहा के घर लड़की का शादी का कार्यक्रम था। शादी में ग्राम जैतापुर थाना पलनवा से बारात चलकर करीब 21.00 बजे मझरिया ग्राम में मस्जिद के पास से गुजर रहा था। बारात पार्टी द्वारा मस्जिद के पास गाना बजाने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों में मारपीट की घटना घटी। मारपीट में कुछ व्यक्ति जख्मी हो गए।घटना की सूचना पर शीघ्र पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर शांति कायम कराते हुए विधि व्यवस्था सामान्य बनाया गया। घटनास्थल पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भी पहुंचकर घटना की जानकारी लेते हुए विधि व्यवस्था संधारण करने हेतु दिशा निर्देश दिए। इस संबंध में दोनों पक्षों के लिखित आवेदन के आधार पर पुरुषोत्तमपुर थाना काण्ड संख्या 53/26 एवं 54/26 अंकित कर दोनों पक्षों से 14 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई है।ग्राम मझरिया में दंडाधिकारी के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनिधि की गई है। वर्तमान में गांव में शांति बनी हुई है एवं विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। आमजनों से अपील है कि किसी भी अफवाह में नहीं आए एवं शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।

गिरफ्तारी कांड संख्या (53/26) :
1. मोहम्मद एहसान पिता शेख अली आलम
2. सोहेब अख्तर पिता स्वर्गीय शेख ज़मील अहमद
3. फरमान पिता स्वर्गीय मुहम्मद गनीम
4. अंजार अहमद पिता मोहम्मद हारून
5. नसीम अख्तर पिता स्वर्गीय ज़मील अहमद
6. इरफान अहमद पिता मोहम्मद हारून
7. इरफान आलम, पिता शेख अली आलम सभी ग्राम मजरिया थाना पुरषोत्तमपुर
8. अब्दुल मुनीम पिता स्वर्गीय हैदर अली ग्राम बलिरामपुर थाना पुरुषोत्तमपुर
9. गुलाब परवेज पिता मोहम्मद वकील, ग्राम बेलदारी, वार्ड नंबर 35 थाना मुफस्सिल बेतिया
10. जहांगीर शेख पिता स्वर्गीय जलील शेख ग्राम धमौरा थाना साठी सभी जिला पश्चिम चंपारण बेतिया
काण्ड संख्या (54/26) : 
1. कृष्ण कुमार पिता ललन कुशवाहा
2. बिट्टू कुमार, पिता ललन कुशवाहा
3. अंकित कुमार पिता अंजनी महतो
4. राजन कुमार, पिता सुगिंदर पासवान सभी ग्राम मझरिया थाना पुरुषोत्तमपुर जिला पश्चिम चंपारण बेतिया।

Comments are closed.

Recent Post