AMIT LEKH

Post: मंडल कारा, बेतिया में आधी रात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया छापामारी

मंडल कारा, बेतिया में आधी रात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया छापामारी

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

जेल प्रशासन एवं अपराधियों में मचा हड़कंप

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिले के अपराधियों की नकेल कसने तथा अपराध पर नियंत्रण के मध्ये नजर पश्चिम चम्पारण जिले के बेतिया मंडल कारा में 16/17 अप्रैल 2026 की आधी रात उस समय हलचल मच गई, जब जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बेतिया मंडल कारा में किया औचक निरीक्षण व छापेमारी।

कैदी वार्ड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने स्वयं किया। अचानक हुई इस छापेमारी से जेल प्रशासन में हड़कंप की स्थिति देखी गई। टीम ने जेल के विभिन्न वार्डों, सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों की स्थिति और कारा परिसर की गहन जांच की। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं का जायजा लिया गया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर मंडल कारा, बेतिया के अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) समेत अन्य पुलिसकर्मी एवं कारा कर्मी मौजूद रहे।
प्रशासन की इस कार्रवाई को जेल सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post