AMIT LEKH

Post: जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

जिला पदाधिकारी के जनसुनवाई कार्यक्रम में 50 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया से उप- संपादक का चश्मा : 

कई मामलों का मौके पर ही हुआ निपटारा

यह कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत चलाए जा रहे “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम में आज जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

फोटो : मोहन सिंह

कार्यक्रम के दौरान कुल 50 मामलों की सुनवाई की गई। इनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मुद्दे, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिजली आपूर्ति, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण व मरम्मत तथा राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों में जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जिससे लोगों को तत्काल राहत मिली। जनसुनवाई में रंभा कुंवर, पप्पू प्रसाद जायसवाल, दशरथ तुरहा, निर्मला देवी, शायरा खातून, जफर अख्तर, महताब अली, शंभू प्रसाद यादव, अजय कुमार, धर्मशिला देवी सहित अन्य आवेदकों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं। यह कार्यक्रम सात निश्चय–3 के तहत चलाए जा रहे “सबका सम्मान–जीवन आसान” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, श्रीमती रोचना माद्री, वरीय उप समाहर्ता, नगमा तबस्सुम, मो. अली अहमद, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेतिया, मासूम अंसारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments are closed.

Recent Post