AMIT LEKH

Post: नगर निगम आयुक्त ने किया मानसून पूर्व नालों की सफाई चार्जिंग का निरीक्षण एवं समीक्षा

नगर निगम आयुक्त ने किया मानसून पूर्व नालों की सफाई चार्जिंग का निरीक्षण एवं समीक्षा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

नगर आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नाला सफाई कार्यों तथा बुडको द्वारा निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। 17 अप्रैल 2026 को नगर निगम बेतिया की नगर आयुक्त द्वारा शहर में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा हेतु व्यापक निरीक्षण किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

इस दौरान नगर आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे नाला सफाई कार्यों तथा बुडको द्वारा निर्माणाधीन स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में परियोजना निदेशक बुडको, स्वच्छता पदाधिकारी अशफाक अहमद एवं अर्पित राय तथा बुडको के कनीय अभियंता, सभी नगर निगम अमीन एवं सफाई प्रभारी स्थल पर उपस्थित रहे।

छाया : अमिट लेख

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्वयं जमीनी स्तर पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मानसून से पूर्व सभी नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जलजमाव की समस्या से शहरवासियों को राहत मिल सके।

छाया : अमिट लेख

नगर आयुक्त ने विशेष रूप से निर्देशित किया : 

1. नाला सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए

2. स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुसार बनाया जाए

3. कार्यों की गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता न हो

उन्होंने कहा कि नगर निगम नागरिकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस निरीक्षण के दौरान नगर निगम के सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments are closed.

Recent Post