AMIT LEKH

Post: नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

बहुआर खुर्द में हुआ भव्य आयोजन

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महाराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के विकास खण्ड निचलौल के ग्राम पंचायत बहुआर खुर्द में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

फोटो : चिश्ती

जहां महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश पूरे उत्साह के साथ गूंजा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ग्राम प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा “आज की नारी हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। हमारी कोशिश है कि गांव की हर बेटी और महिला आत्मनिर्भर बने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो।”

छाया : अमिट लेख

उन्होंने आगे कहा “सरकार की योजनाओं का लाभ हर महिला तक पहुंचे, इसके लिए ग्राम पंचायत लगातार प्रयास कर रही है और आगे भी करती रहेगी।” कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जिससे अन्य महिलाओं को भी प्रेरणा मिली।

छाया : अमिट लेख

इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हो रहे हैं।

Leave a Reply

Recent Post