AMIT LEKH

Post: बेतिया-मैनाटांड़ रोड पर भीषण हादसा : ट्रैक्टर ने मछली विक्रेता को कुचला, मौके पर मौत, सड़क जाम

बेतिया-मैनाटांड़ रोड पर भीषण हादसा : ट्रैक्टर ने मछली विक्रेता को कुचला, मौके पर मौत, सड़क जाम

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह व्यक्ति को कुचलने के बाद पास के गड्ढे में जा गिरा

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य मार्ग पर स्थित शिवा घाट पुल के समीप रविवार को एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। यहाँ एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रैक्टर, जिस पर भारी मात्रा में सीमेंट के बोरे लदे थे, ने सड़क किनारे अपनी जीविका के लिए मछली बेच रहे एक व्यक्ति को रौंद दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह व्यक्ति को कुचलने के बाद पास के गड्ढे में जा गिरा। इस भीषण टक्कर में मछली विक्रेता की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पास में मौजूद एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल बेतिया जीएमसीएच अस्पताल भेजा गया है, जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर बेतिया-मैनाटांड़ मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लिया और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद से गहरा शोक और तनाव का माहौल व्याप्त है।

Comments are closed.

Recent Post