AMIT LEKH

Post: मां जगदम्बा मंदिर परिसर खानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

मां जगदम्बा मंदिर परिसर खानपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

छपरा से हमारे उप-संपादक का संकलन : 

इस दौरान मंदिर प्रांगण वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख, संवाददाता
एकमा/मांझी, (सारण)। एकमा प्रखंड के सीमावर्ती मांझी प्रखंड क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित मां जगदंबा मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

फोटो : संवाददाता

इस दौरान मंदिर प्रांगण वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजता रहा और पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सुबह से ही भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यजमान के रूप में नरेंद्र तिवारी ने अपनी पत्नी के साथ श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही, जो मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर भाव-विभोर हो उठे। इस दौरान मौजूद लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन दर्शन पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पूजा समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसे जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कार्यक्रम में एकमा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र प्रताप मिश्रा, डॉ. अमित तिवारी, मंजीत तिवारी, विश्वजीत पांडेय, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि आशुतोष तिवारी, बंटी ओझा, अविनाश चंद्र उपाध्याय, विभूति नारायण तिवारी, छोटू दुबे, अखिलेश्वर ओझा, संदीप सिंह ‘मनु’, सुबोध चौबे, मंजेश पाठक, विजय देशबंधु पांडेय उर्फ दही बाबा, पूजा समिति के सदस्य गुड्डू ओझा, मंटू मिश्रा, पंडित मिश्रा, महादेव ओझा सहित विभिन्न समाज के अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Recent Post