AMIT LEKH

Post: फैजान अपहरण मामले को लेकर बेतिया पुलिस पर बढ़ा दबाव

फैजान अपहरण मामले को लेकर बेतिया पुलिस पर बढ़ा दबाव

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा : 

फैजान को बरामद करो..! नरकटियागंज में धरना जारी, बेतिया पुलिस पर बढ़ा दबाव!

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। फैजान अपहरण मामले को लेकर नरकटियागंज में धरना प्रदर्शन जारी है। लोगों का गुस्सा अब सड़कों पर साफ दिखाई दे रहा है।

फोटो : अमिट लेख

अनुमंडल कार्यालय नरकटियागंज के बाहर बड़ी संख्या में लोगों ने धरना दिया और लगातार नारेबाजी करते रहे — फैजान को बरामद करो, न्याय दो! इस धरने में सीपीआई के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश क्रांति भी शामिल रहे , जो खुलकर बेतिया पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 10 महीने बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा सकी और दोषियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं की गयी। जांच पर लगातार उठ रहे सवाल लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Comments are closed.

Recent Post