महराजगंज जनपद से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट :
एसएसबी कैम्प पथलहवा के उप निरीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में राहत एवं बचाव टीम के कार्मिकों ने करमिसवा प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपदा से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के पथलहवा क्षेत्र में एसएसबी द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

एसएसबी कैम्प पथलहवा के उप निरीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में राहत एवं बचाव टीम के कार्मिकों ने करमिसवा प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को आपदा से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी।

इस दौरान बच्चों को बाढ़, भूकंप और सांप काटने जैसी आपदाओं से सुरक्षित रहने के तरीके समझाए गए। साथ ही घर में गैस सिलेंडर से आग लगने की स्थिति में क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इस बारे में भी विस्तार से बताया गया।

कार्यक्रम में कुल 2 शिक्षक, लगभग 55 छात्र-छात्राएं तथा एसएसबी के 6 कार्मिक उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से आरक्षी मिलन हजारिका, राजा भाई, प्रवीण कुमार, अजय मंडल, बृजमोहन और बांके लाल शामिल रहे। एसएसबी की इस पहल से बच्चों में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्होंने सुरक्षा के जरूरी उपायों को गंभीरता से सीखा।








