AMIT LEKH

Post: भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर चौकी क्षेत्र में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे बहुआर चौकी क्षेत्र में चला सघन वाहन चेकिंग अभियान

महराजगंज से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

इस दौरान बॉर्डर मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

महराजगंज, (तैयब अली चिश्ती)। जनपद के भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे थाना निचलौल क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी बहुआर की पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बॉर्डर मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

फोटो : चिश्ती

पुलिस टीम ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों में रखे सामान की जांच की। वहीं, बिना हेलमेट और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी गई तथा आवश्यक कार्रवाई भी की गई। बहुआर पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Leave a Reply

Recent Post